सर्दियों में जरूर खाएं 'घी’, इससे सेहत को होते हैं ये फायदे

सर्दियों में जरूर खाएं 'घी’, इससे सेहत को होते हैं ये फायदे

रोहित पाल

सर्दियों के आते ही शरीर को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। सर्दियों में जितना ध्यान हम कपडों पर देते हैं उतना ही ध्यान हमें खान-पान पर भी देना चाहिए। इससे हम कई बीमारियों से बचे रहते हैं। ऐसे में अगर सर्दियों में हम घी खाने की आदत डाल लें तो इससे बॉडी स्ट्रांग ही नहीं बनेगी बल्कि स्किन ग्लोइंग बनेगी। आइए जानते सर्दियों में घी खाने के फायदों के बारे में...

  • घी की तासीर गर्म होती है, इसलिए यह शरीर को अंदर से गर्म बनाए रखता है। यह शरीर के तापमान को नॉर्मल बनाए रखने में भी मदद करता है।
  • देसी घी को ब्रेन फूड भी कहा जाता है, क्योंकि यह दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
  • देसी घी में विटामिन ए होता है, जो आंखों की रोशनी के लिए काफी अच्छा होता है। देसी घी आई प्रेशर को कंट्रोल करता है और यह ग्लूकोमा के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद है।
  • ठंडी हवा से सिरदर्द हो जाता है, घी लगाने से आपको आराम मिलेगा।
  • सर्दियों में नाक बंद हो जाने पर हल्के गरम घी की दो बूंदे नाक में डालें तुरंत आराम मिलेगा।
  • घी खाने से इम्युनिटी क्षमता बढ़ती है। जिससे शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।
  • सर्दी के मौसम में कब्ज की समस्या ज्यादा होती है। यदि आप सोने से पहले एक कप गर्म दूध में दो चम्मच घी मिलाकर पिएंगे तो काफी बेहतर महसूस करेंगे। देशी घी पाचन क्रिया को ठीक रखने में काफी मददगार होता है।
  • सर्दी में स्किन ही नहीं बल्कि सिर में भी रूसी और ड्रायनेस की समस्या ज्यादा होती है। ऐसे में अगर देसी घी मालिश की जाए, तो इससे बाल झड़ने की समस्या ठीक हो जाती है।
  • सर्दी के मौसम में त्वचा का रूखा हो जाना आम बात है। घी से स्किन को हेल्दी और सॉफ्ट रखने में मदद मिलती है। रोज घी खाने से स्किन में पर अंदर से ग्लो व निखार आता है। इसमें फैटी एसिड्स होते हैं जो बेजान और रूखी त्वचा में जान डाल देते हैं।

 

इसे भी पढ़ें-

सर्दियों में मक्के की रोटी स्वाद के साथ सेहत का भी रखेगी ख्याल

सर्दियों में बड़ी राहत देते हैं गोंद के लड्डू, इसके सेवन से और भी फायदे

सर्दियों में पालक और गाजर खूब खाइए, बीमारियों को दूर भगाइए

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।